चुनार: अहरौरा के कुदारन गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात बाइक सवार की मौत, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास करने में जुट गई। यह घटना शुक्रवार की रात 8:00 बजे के लगभग हुई थी।