बिश्रामपुर: सड़क दुर्घटना में तोलरा केवाल टोला का एक युवक घायल, मुखिया ने की मदद
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत तोलरा के केवाल टोला निवासी राजू भुइयां के दामाद सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। पंचायत के मुखिया रोहित तिवारी ने रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे जानकारी देते हुये बताया कि घायल युवक को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया।