सदर अस्पताल सभागार देवघर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर 3:00 बजे जिले में शीतलहर एवं वायु प्रदूषण से बचाव हेतु जागरूकता कार्यशाला एवं रैली का सफल आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को ठंड से होने वाली बीमारियों की रोकथाम ,वायु की गुणवत्ता में गिरावट के दुष्प्रभाव तथा इससे बचने के व्यावहारिक उपाय के बारे में जानकारी देना था।