कटनी ग्रामीण: रीठी के सांदीपनि विद्यालय में मध्यान भोजन पर बवाल, दर्जनों महिलाओं का रोजगार छिना!
कटनी के रीठी स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन संचालन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि विद्यालयों के एकीकरण के बाद कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का रोजगार छिन गया, जबकि करीब 700 से 750 छात्रों वाले विद्यालय का संचालन एक ही समूह को सौंप दिया गया।