कलान: मिर्जापुर में मैरिज लॉन में बरातियों से नेग लेकर निकले किन्नरों पर हमला, एक किन्नर घायल, नामजद रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर कस्बे के एक मैरिज लान में हो रही शादी में नेग लेकर लॉन से बाहर निकल रहे किन्नरों पर किसी ने हमला कर दिया। हमले में सोनम किन्नर के कमर में गोली लगने की बात कही जा रही है। किन्नरों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने घायल किन्नर को इलाज एवं डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी जरियनपुर (मिर्जापुर) भेज दिया।