कलान: कलान मिर्जापुर के पिडरा टेढ़ा पुलिया के पास बाइक को बचाने के चक्कर में कार पुलिया से टकराई, सपा के विधानसभा अध्यक्ष घायल
शाहजहांपुर जनपद के गाना मिर्जापुर के पिडरा पुलिया के पास रविवार की रात करीब 8 बजे एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार टेड़ा पुलिया से टकरा गई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. उस कार को चला रहे समाजवादी पार्टी के विधानसभा जलालाबाद इकाई के पार्टी अध्यक्ष सूरजपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।