बीना: टंकी ड्रम डीजल नहीं मिलने से परेशान किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी
Bina, Sagar | Jun 16, 2026 कृषि उपज मंडी में आए किसान ट्रैक्टर में डीजल खत्म होने की वजह से ड्रम में डीजल लेने गए थे। लेकिन नियम की वजह से उन्हें ड्रम में डीजल नहीं दिया गया। जिससे नाराज बड़ी संख्या में किसान, मंगलवार करीब 2:00 बजे किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में पैदल नारेबाजी करते हुए साहनी पेट्रोल पंप पहुंचे। और ड्रम एवं टंकी में कृषि कार्य हेतु डीजल देने की मांग की।