विदिशा नगर: बदहाल सड़क से नाराज रहवासी, सड़क और नाली निर्माण की उठाई मांग
विदिशा के सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 32 में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति को लेकर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सागर पुलिया के पास स्थित गली में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने और नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे परेशान रहवासियों ने प्रदर्शन कर सड़क और नाली निर्माण की मांग उठाई।