रामपुर: सोमवार को सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शतु संपत्ति का DGPS सर्वे किया गया
Rampur, Rampur | Dec 9, 2024 सोमवार को दोपहर दो बजे के आसपास तरहसील सदर से राजस्व विभाग की टीम सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुँची। और यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति का DGPS सर्वे किया गया। इस टीम में नायब तहसीलदार शत्रु संपत्ति के पर्यवेक्षक और कई लेखपाल और कानूनगो भी शामिल थे।