रामपुर: आमना बगीचा हाता में बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के 4 लोगों ने दूसरे पक्ष के दंपति को पीटा
Rampur, Rampur | Dec 9, 2024 बगीचा आमना हाता में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष के एक दंपति को पीटा। घटना सोमवार की शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की थाने की पुलिस ने तत्काल मेडिकल के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल में घायलों का मेडीकल हो रहा है।