कोटड़ी उपखंड क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए बडलियास थाना पुलिस ने बेडच नाके से बजरी से भरी एक ट्रैक्टर–ट्रॉली को जब्त किया। थाने के दिवान ऋषिराज मीणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे गश्त के दौरान बेडच नाके पर अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली को रोका गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया।