खुरई: नगर पालिका और पुलिस द्वारा एक दिन पहले ही मुख्य सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण दूसरे दिन ज्यों का त्यों हुआ।
Khurai, Sagar | Feb 10, 2024 नगर पालिका और शहरी थाना पुलिस ने नगर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया था जिसके तहत सड़कों पर लगी अस्थाई सब्जी व फल की दुकानें, हाथ ठेला पर सामान बेचने वालों सहित बड़ी दुकानों के अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया,लेकिन दूसरे दिन शनिवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें ज्यों की त्यों लगा ली जिससे अतिक्रमण वैसा ही हो गया। जिससे यातायात बाधित होने लगा और लोग परेशान।