धामपुर: नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव नंहेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
गुरुवार की सुबह करीब 7:00 नहटौर के नूरपुर मार्ग पर गांव नंहेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना मंडावली के सिकरौदा नवादा निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई।वह मुरादाबाद से बाइक द्वारा घर लौट रहा था इसी दौरान हादसा हो गया।