CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने गुरुवार की शाम को थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ सिरसागंज नगर के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया। यह पहल शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई, जिसमें पुलिस ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया।