बेल्थरा रोड: बभनौली गांव में भूमि विवाद में मारपीट, दो के खिलाफ भीमपुरा थाना में मुकदमा हुआ दर्ज
भीमपुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामदुलार चौहान ग्राम बभनौली निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही जगत नारायण चौहान और हरिनारायण चौहान ने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ तथा परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।