खुर्जा: दहेज में कार और ₹5 लाख की मांग को लेकर खुर्जा निवासी महिला ने ससुराल वालों पर शारीरिक व मानसिक शोषण करने का लगाया आरोप
खुर्जा निवासी एक महिला ने अतिरिक्त दहेज में कार और 5 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी और मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी पति, ससुर, सास ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, मामले में जानकारी रविवार रात्रि 9:00 बजेदी गई।