खुर्जा: एनआरईसी कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा महाकुंभ का हुआ आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा नगर द्वारा आज शाखा महा कुंभ का आयोजन एन.आर. ई.सी कॉलेज में किया गया, आज खुर्जा नगर की सभी शाखा एक ही स्थान पर लगाई गई, शाखा की टोलियों की ओर से ध्वज मंडल निर्माण और रंगोली का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शाखा पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, कार्यक्रम रविवार सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुआ।