कांके: रांची के कांके में बीजेपी ने किया अभिनंदन सह संकल्प सभा का आयोजन, कार्यकर्त्ताओं को किया गया सम्मानित
Kanke, Ranchi | Jul 13, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए बीजेपी अभिनंदन सह संकल्प सभा राज्य के सभी 81 विधानसभा में आयोजित कर कार्यकर्त्ताओं को सम्मानित कर रही है। इसी कड़ी में आज रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में अभिनंदन सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया है।