कांके: NDRF ने घुर्वा डैम में डूबे एक व्यक्ति के शव को निकाला बाहर, नहाने के दौरान डैम में डूब गया था मृतक
Kanke, Ranchi | Jul 13, 2024 रांची के घुर्वा डैम में डूबे अंजन केरकेट्टा का शव NDRF ने बाहर निकला लिया है। मृतक अंजन केरकेट्टा नहाने के दौरान डैम में डूब गया था। मिली जानकारी के अनुसार अंजन केरकेट्टा अपने भाई के साथ डैम की ओर घूमने आया था। घूमने के बाद दोनों भाई डैम में नहाने लगे, इस दौरान अंजन केरकेट्टा गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसके बाद NDRF की टीम ने शव बाहर निकाला।