कांके: रांची के हिंदपीढी थाना क्षेत्र से एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 13, 2024 रांची के हिंदपीढी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक उड़ीसा से गांजा लेकर रांची पहुंचा था और वह घूम घूम कर गांजा सप्लाई करता था।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिंदपीढ़ी के थाना क्षेत्र से मो कैफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 750 ग्राम गांजा बरामद किया है।