कांके: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को 11 पुड़िया ब्राउन के साथ किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 13, 2024 रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम बौना उर्फ सिटी राम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बौना उर्फ सिटी राम इलाके में घूम घूम कर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार किया गया है।