खुरई: नवोदय विद्यालय परिसर में रहने वाली 3 शिक्षिकाओं के निवास से एक ही रात में नक़दी व ज़ेवरात हुए चोरी, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Aug 3, 2024 खुरई के नवोदय विद्यालय परिसर में रहने वाली 3 शिक्षिकाओं के निवासों पर एक ही रात में चोरी हो गई। अभिलाषा जैन के निवास से लगभग 15 तोला सोने के जेवर 38 हजार नगदी, यशस्वी सिंह के निवास से 35 हजार नगदी जबकि एक शिक्षिका अमृता सिंह अभी बाहर गईं हैं। पुलिस ने सभी जगहों की एफएसएल टीम के साथ जांच की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।