खुरई: गनपत गांव के स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने गांव में सड़क निर्माण को सागर रोड पर सिलोधा गांव में किया चक्का जाम
Khurai, Sagar | Aug 2, 2024 आज दोपहर लगभग 3 बजे गनपत गांव के स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने सागर रोड पर सिलोधा गांव में चक्का जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन खड़े हो गए। सूचना मिलते ही शहरी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोग गनपत गांव में सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। गांव की सड़क इतनी खराब है कि बीमारों को खाट या कंधे पर ले जाना पड़ता है। आश्वासन पर खुला जाम।