देवरिया की दीवानी न्यायालय परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का चुनाव दो दिन तक चला। जहां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस चुनाव में देवरिया जिले में कुल 2094 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।बुधवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ ।पहले दिन 1237 अधिवक्ताओं ने वोट डाले ।दूसरे दिन 857 अधिवक्ताओं ने मत का प्रयोग किया।