विदिशा नगर: अकीदत और भाईचारे के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया, ईदगाहों में उमड़ी भीड़
विदिशा में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व अकीदत, भाईचारे और उत्साह के साथ गुरुवार सुबह 8 बजे मनाया गया। शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से नमाज अदा करने वालों की भीड़ उमड़ी। विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।शहर काजी सैयद साजिद अली ने विशेष नमाज अदा कराई।