गभाना: गभाना में हाईवे पर बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गभाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हुए हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोरना रसीदपुर निवासी 60 वर्षीय पाना देवी अपने मायके विजयगढ़ के गांव खंडवार से वापस घर लौट रही थीं। उन्हें उनका भतीजा अर्जुन बाइक से छोड़ने आ रहा था। तभी सोमवार देर शाम रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अचानक वह बाइक से नीचे गिर गईं।