जोशियाड़ा: मोरी, पुरोला, नौगांव में 82.49% मतदान, पुरोला में सर्वाधिक 84.03% मतदान हुआ
जनपद के मोरी,पुरोला,नौगांव विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गया है। विकास खंड पुरोला में सर्वाधिक 84.03 प्रतिशत एवं मोरी में 82.80 प्रतिशत,नौगांव में 81.68 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान पार्टियों का स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।