हमीरपुर: बिवार कस्बे की एक मोहल्ले की युवती ने थाने में छेड़खानी की दी तहरीर, अंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में हुई घटना
बिवार कस्बे में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा में डांस कर रही गांव की एक युवती के साथ गांव के युवक ने हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। वहीं, शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।