करौली: पटवार व कानूनगो संघ ने सिटी पार्क के बाहर दिया धरना, लालसोट तहसीलदार के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की
करौली पटवार और कानूनगो संघ ने कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा।शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे सौंप गए ज्ञापन में बताया कि लालसोट तहसील कार्यालय में 19 अगस्त 2025 को हुई घटना निंदनीय है।आरोप है कि अधिवक्ताओं के एक समूह ने तहसील कार्यालय में जबरन प्रवेश किया।