उन्नाव: अचलगंज थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Unnao, Unnao | Nov 7, 2025 थाना अचलगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को वादिनी नन्हा देवी पत्नी लाला उर्फ नारेन्द्र निवासी ग्राम बडौरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा थाना अचलगंज पर तहरीरी सूचना दी कि उनके पति के साथ मारपीट की गई जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी। शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।