गोगरी: गोगरी प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पर्व श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के साथ मनाया गया
Gogri, Khagaria | May 16, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह होते ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ गांव-गांव के पीपल एवं वट वृक्षों के पास उमड़ पड़ी। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शनिवार की सुबह से लेकर लगभग