धौलपुर: मुरैना जा रहे युवक की बाइक को सागर पाड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर स्थित सागर पाड़ा के पास पुल पर रविवार दोपहर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाने पर तैनात हेड कांस्टे