अमौर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलें इस दौरान मछहट्टा की.ओर अपनी जीत के लिए आमजन का शुक्रिया अदा करने जा रहे थे तो रास्ते में कुछ बच्चे कब्रिस्तान के अंदर खेलते हुए नज़र आए।उन्हें रोककर विधायक अख्तरुल ईमान ने प्यार से समझाते हुए कब्रिस्तान मे खेलने के लिए मना किया.