रामपुर: न्यायालय ने मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास और ₹6 लाख जुर्माना अदा करने की सुनाई सज़ा
Rampur, Rampur | Aug 11, 2025 सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में एक गंभीर मामले में, पुलिस की 'ऑपरेशन कन्विक्शन' पहल के तहत एक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास और ₹6,00,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। यह मामला एक मूक-बधिर और मंद-बुद्धि नाबालिग पीड़िता से जुड़ा है। घटना के मात्र चार महीने के भीतर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।