रामपुर: कलेक्ट्रेट में आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसपी और एडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Rampur, Rampur | Aug 11, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और अपर जिलाधिकारी डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि वे आम जनता को 13 से 15 अगस्त को झंडा लगाने को प्रेरित करे।J