सदर: राहगीरी प्रयागराज में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए हुआ अनोखा आयोजन
Sadar, Allahabad | Jun 14, 2026
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया मूवमेंट' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए आज संगम नगरी प्रयागराज की सड़कों पर एक अनोखा और जीवंत नजारा देखने को मिला। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से 'राहगीरी प्रयागराज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।