बक्सर: पूर्वा एक्सप्रेस के एस-7 के शौचालय के पास से 67.165 लीटर विदेशी शराब जीआरपी ने बक्सर स्टेशन पर किया बरामद
Buxar, Buxar | Sep 16, 2024 बक्सर स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस के एस-7 कोच के शौचालय के पास से कुल 67.165 लीटर विदेशी शराब जीआरपी ने बरामद की. इस संबंध में रेल थाना बक्सर में प्राथमिकी दर्ज की गई. वही बरामद शराब की जांच करने में पुलिस जुट गयी है. जीआरपी इंसपेक्टर विजेद्र कुमार ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पूर्व एक्सप्रेस के बक्सर पहुंचते ही बोगी संख्या एस-7 में छापेमारी की गयी.