दरभंगा: एमएसयू मिथिला विश्वविद्यालय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, गौतम झा बने विश्वविद्यालय अध्यक्ष
मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) द्वारा रविवार को विश्वविद्यालय पीएनबी बैंक के समीप प्रांगण में विश्वविद्यालय इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए गौतम झा एवं आदर्श मिश्रा ने दावेदारी पेश की, जिसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया। यह जानकारी रविवार को दोपहर 1.30 बजे मौजूद सदस्य ने दी।