नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में होली का त्योहार शांतिपूर्ण रहा, लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई
नावकोठी प्रखंड में शनिवार को शांतिपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार संपन्न हुआ। विधि व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी का लगातार क्षेत्र में भ्रमण देखा गया। सुबह से ही कीचड़ की होली युवाओं की टोली के द्वारा खेली गई दिन चढ़ते ही रंग अबीर और ढोल मंजीरा के साथ युवाओं की टोली गली गली घूम कर जोगीरा गीत गाते नजर आये।