देहरादून: सीएम धामी ने सीएम आवास में उच्चस्तरीय बैठक की, प्रदेश की सड़कों को गढ़मुक्त करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाए।