नागौद: सिटी कोतवाली पूलिस ने चोरी के जेवरात बरामद, मामले के आरोपियो को भेजा जेल।
Nagod, Satna | Jun 14, 2026 सतना की सिटी कोतवाली पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़कर चोरी गया माल बरामद किया है। फरियादी उमेश बागरी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के दौरान अंशुल रैकवार (23) और गगन द्विवेदी (21) से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि एक विधि-विरुद्ध बालक ने उन्हें चोरी के जेवरात दिए थे।