चंदौसी: गांव पल्था मिठन पुर में गेहूं के ढेर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी
पल्था मिठनपुर में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे गेहूं के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से गांव निवासी अंगन पुत्र रमजानी का करीब 18 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।