रामसनेही घाट: सरोहा रसूलपुर गांव में लगी आग से 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख, नायब तहसीलदार ने पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराई
तहसील रामसनेहीघाट अंतर्गत सरोहा रसूलपुर गांव में लगी आग।नौ घर की गृहस्थी जलकर हुई राख। रामसमुझ शिवकुमार रामनाथ विजय कुमार अमीरे राम बहादुर रामकरन बलराम हरिराम के घर प्रभावित हुए। घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी गुरुवार की रात 8:00 बजे गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार की सहायता किया है राशन कंबल बिस्किट और पानी की बोतल वितरित की है।