चैनपुर: करमडीह में 13 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, सहायक अभियंता को आवेदन देकर 100केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
चैनपुर प्रखंड के सलतूआ पंचायत के करमडीह में पिछले 13 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। गांव में लगभग 100 से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं, जिनकी दिनचर्या बिजली नहीं रहने से बुरी तरह प्रभावित हो गई है।