गोहरगंज: मंडीदीप स्टेशन रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित, दिवाली तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक आवाजाही बंद: SDM का आदेश
मंडीदीप। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में दीवाली के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने स्टेशन रोड पर भारी वाहनों के आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह निर्णय नगर के व्यापारियों और निवासियों के निवेदन के बाद लिया गया है।
गौहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 152 के अंतर्गत यह आदेश जारी किया है।