फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही महिला टीचर की कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अग्रसेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।