इटावा: ऊसराहार इलाके में पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Jul 12, 2024 ऊसराहार इलाके में पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर, तीन लोग घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला ऊसराहार इलाके के नगरीया भागी का है। सौंथना गांव के रहने वाले विशाल, सुरेंद्र और जय किशन बाइक से बेबर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक की हालत गंभीर हो गई जबकि दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं।