राजनगर: बागेश्वर धाम में चला स्वच्छता महाअभियान, श्रद्धालुओं और सेवादारों ने दिया स्वच्छता का संदेश
बागेश्वर धाम में विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। अभियान में बागेश्वर धाम जनसेवा समिति, प्रतिष्ठान संचालकों, सेवादारों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धाम परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने बागेश्वर धाम को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया तथा श्रद्धालुओं से भी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।