छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कमरौद स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में दूसरे दिन चोर भगवान का चांदी का मुकुट और जेवरात मंदिर के पीछे छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी बुधवार शाम 4.30 बजे बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने दी है।