इटावा: डीआईजी ने कोतवाली का निरीक्षण किया, साफ-सफाई पर खुशी जताई, बिल्डिंग पुरानी होने पर नए का प्रस्ताव भेजने को कहा
Etawah, Etawah | Mar 27, 2026 Dig कानपुर रेंज हरिश चंदर ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे इटावा कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के रजिस्टरों की गहनता से जांच की, साथ ही एलआईयू विभाग और मिशन शक्ति से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया। डीआईजी ने थाने के किचन और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और अधिकांश व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए गुड वर्क की सराहना की। ssp मौजूद रहे।